क्या होता है काल सर्प दोष ? काल सर्प दोष के लक्षण और इससे छुटकारा पाने का उपाय

क्या होता है काल सर्प दोष

कुंडली में काल सर्प दोष कई प्रकार की समस्याओ का कारण बनता है जैसे विवाह, पढ़ाई, करियर, स्वास्थ्य, परिवार, संतान, धन आदि समस्याए काल सर्प दोष के कारण उत्पन्न होती है। जब कुंडली में सभी ग्रह राहु केतु के बीच होते है तो कुंडली में काल सर्प दोष का निर्माण होता है। काल सर्प दोष होने पर लाइफ में संघर्ष अधिक करना पड़ता है और मेहनत के अनुसार लाइफ में सफलता प्राप्त नहीं होती है। जीवन में सुख की कमी रहती है। कुंडली में 12 प्रकार के काल सर्प दोष बनते है। इस ब्लॉग में हम बारह प्रकार के काल सर्प दोष की चर्चा करेंगे।

12 प्रकार के काल सर्प दोष

अनन्त कालसर्प दोष

अनन्त कालसर्प दोष स्वास्थ्य को कमजोर करता है। जिसकी कुंडली में अनन्त कालसर्प दोष होता है ऐसे व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब रहता है उसको स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या लगी रहती है।

कुलिक कालसर्प दोष

कुलिक कालसर्प दोष के कारण परिवार में धन की समस्या रहती है। परिवार में लड़ाई झगड़े की स्थिति रहती है। धन संचय में कमी रहती है व्यर्थ में धन हानि होती है। वंश वृद्धि देर से होती है।

वासुकी कालसर्प दोष

वासुकी कालसर्प दोष के कारण भाई बहनो को कष्ट रहता है भाई बहनो से सम्बन्ध अच्छे नहीं होते है भाग्य उदय में रूकावट आती है भाग्य उदय नहीं होता है लाइफ में संघर्ष अधिक होता है। मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होता है प्रत्येक कार्य में रूकावट आती है।

शंखपाल कालसर्प दोष

शंखपाल कालसर्प दोष बनने पर प्रॉपर्टी बनने में देरी होती है। माता पिता का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहता है करियर में समस्या आती है करियर में स्थिरता और तरक्की प्राप्त होने में रूकावट आती है। माता पिता से सम्बन्ध अच्छे नहीं होते है।

पद्म कालसर्प दोष

पद्म कालसर्प दोष कुंडली में बनने पर संतान प्राप्ति में देरी और रूकावट आती है। ऐसे व्यक्ति की हायर एजुकेशन में भी रूकावट आती है। पाचन क्रिया से सम्बंधित समस्या आती है। धन लाभ में कमी रहती है अच्छी इनकम नहीं होती है। मित्रो से लड़ाई झगड़े की स्थिति रहती है। मित्र अच्छे नहीं होते है। मित्र जरूरत पड़ने पर काम नहीं आते है।

महापद्म कालसर्प दोष

महापद्म कालसर्प दोष कुंडली में बनने पर स्वास्थ्य कमजोर रहता है। लड़ाई झगड़े, वाद विवाद, कोर्ट कचहरी की समस्या होने की सम्भावना रहती है। मामा, मौसी से अच्छे सम्बन्ध नहीं होते है। कर्ज की सम्भावना रहती है।

तक्षक कालसर्प दोष

तक्षक कालसर्प दोष कुंडली में बनने पर शादी में देरी होती है और शादी के बाद मैरिड लाइफ में समस्या आती है। पार्टनरशिप में बिज़नेस करने पर नुकसान होने के योग बनते है। पार्टनरशिप में धोखा होने की सम्भावना रहती है।

कर्कोटक कालसर्प दोष

कर्कोटक कालसर्प दोष कुंडली में बनने पर धन हानि होती है व्यर्थ के खर्चे अधिक होते है पैतृक संपत्ति मिलने में रूकावट आती है दुर्घटना की सम्भावना रहती है। मानसिक परेशानी रहती है। शारीरिक कष्ट रहते है।

शंखचूड़ कालसर्प दोष

शंखचूड़ कालसर्प दोष कुंडली में बनने पर भाग्य में रूकावट रहती है। संतान उत्पत्ति में रूकावट आती है। मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होता है। जीवन में असफलता और उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ता है।

घातक कालसर्प दोष

घातक कालसर्प दोष कुंडली में बनने पर करियर में स्थिरता प्राप्त होने में रूकावट आती है बार बार जॉब छूटने के योग बनते है व्यापार करते है तो व्यापार में भी समस्या रहती है माता पिता से सम्बन्ध अच्छे नहीं होते है जन्म स्थान से दूर काम करने के योग बनते है। मान सम्मान पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होता है। वाद विवाद की स्थिति बनती है। प्रॉपर्टी बनने में देरी होती है और प्रॉपर्टी से जुडी समस्या भी हो सकती है प्रॉपर्टी से जुड़ा वाद विवाद हो सकता है।

विषधर कालसर्प दोष

विषधर कालसर्प दोष कुंडली में बनने पर धन लाभ में कमी रहती है इनकम में रूकावट आती है इनकम का फ्लो रुक जाता है अच्छे मित्र नहीं बनते है। संतान प्राप्ति में देरी होती है धन की समस्या रहती है। उच्च शिक्षा में बाधा आती है लव अफेयर में सफलता प्राप्त नहीं होती है पेट और पाचन क्रिया से सम्बंधित समस्या की सम्भावना रहती है।

शेषनाग कालसर्प दोष

शेषनाग कालसर्प दोष कुंडली में बनने पर कोर्ट केस से सम्बंधित समस्या की सम्भावना रहती है स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है शत्रुओ से जुडी समस्या हो सकती है रात को नींद की समस्या होती है। व्यर्थ के खर्चे अधिक होते है। नशा करने के योग बनते है जुए, सट्टे, लॉटरी में धन हानि होती है।

काल सर्प दोष के लक्षण

  • काल सर्प दोष होने पर व्यक्ति को शिक्षा का बाधा
  • जॉब में समस्या
  • बिजनेस में बहुत मेहनत करने के बाद भी हानि होना
  • गलत संगत में शामिल होना
  • हर समय आर्थिक और शारीरिक रूप से परेशानियों का सामना करना
  • नौकरी बार बार छूटना
  • मन में हमेशा नकारात्मक विचार आना
  • खुद को असफल समझना
  • आत्महत्या करने का विचार आना
  • दांपत्य जीवन में कलह
  • संतान उत्पत्ति में बाधा
  • प्रेम संबंधों में बाधा और परेशानी का आना

काल सर्प दोष से छुटकारा पाने का उपाय (Kaal Sarp Dosh Upay)

  • मोरपंख धारण किए भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा घर में स्थापित करनी चाहिए। साथ ही हर दिन उनकी पूजा करनी चाहिए और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का नियमित रूप से 108 बार जाप करना चाहिए।
  • सोमवार के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए।
  • नागों की पूजा करने से भी इस दोष से छुटकारा पाने में सहायता मिलती है।
  • सोमवार के दिन भगवान शिव को नाग नागिन का जोड़ा अर्पित करना चाहिए।
  • मिट्टी के सवा लाख महादेव बनाकरके उनकी पूजा करनी चाहिए इसके साथ उनका 1100 बार महामृत्युंजय मंत्र के साथ हवन करें।
  • सावन के पहले सोमवार पर नागपंचमी है। इस दिन नाग देवता की पूजा से विशेष लाभ मिलेगा।

 

काल सर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए पंडित जी से संपर्क करें

    अन्य राशियाँ

    कुम्भ राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    मीन राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    सिंह राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    मकर राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    तुला राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    कन्या राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    वृष राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    मेष राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    धनु राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    वृश्चिक राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    कर्क राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    मिथुन राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव

    ओपल रत्न किसे धारण करने चाहिए , इसके फायदें और धारण करने की विधि

    नीलम रत्न किसे धारण करने चाहिए , इसके फायदें और धारण करने की विधि

    माणिक रत्न किसे धारण करना चाहिए , इसके फायदे और धारण करने की विधि

    गोमेद रत्न पहने के फायदे और धारण करने की विधि

    लहसुनिया रत्न पहने के फायदे और धारण करने की विधि

    Leave a Reply

    Your email address will not be published.