वृश्चिक राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

वृश्चिक राशि के व्यक्ति का स्वभाव

स्वभाव : वृश्चिक राशि के मालिक मंगल ग्रह होते है इसलिए वृश्चिक राशि के व्यक्ति पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। मंगल के प्रभाव के कारण वृश्चिक राशि वाले थोड़े गुस्से वाले स्वभाव के होते है और बहुत हिम्मत वाले होते है। वृश्चिक राशि के जातक तगड़े शरीर के होते है और उनके चहले पर तेज होता है और वृश्चिक राशि वाले जातक के चेहरे पर लालिमा होती है। वृश्चिक राशि के जातक बहुत मेहनती होते है और उनके अंदर दृढ इच्छाशक्ति होती है। वृश्चिक राशि वाले जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना डट कर करते है और कभी भी जीवन में कठिनाइयों से घबराते नहीं है। मंगल के प्रभाव के कारक वृश्चिक राशि वाले जातक जल्दी गुस्सा हो जाता है इनको जल्दी छोटी छोटी बातो पर गुस्सा आ जाता है। वृश्चिक राशि के जातक थोड़े खर्चीले स्वभाव के होते है धन अधिक खर्च करते है। वृश्चिक राशि के जातक मजबूत इरादों वाले होते हैं। वृश्चिक राशि वाले अपनी मेहनत के बल पर अपनी लाइफ में तरक्की प्राप्त करते है। वृश्चिक राशि के जातक थोड़े अभिमानी भी होते है। वृश्चिक राशि के जातक बहुत वफादार होते है और अपने दोस्तों के प्रति बहुत सवेंदनशील भी होते है। वृश्चिक राशि वालो को डिफेन्स और मेडिकल फील्ड में अधिक सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि के व्यक्ति का शिक्षा

शिक्षा : वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति को साइंस, कॉमर्स से सम्बंधित क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने से लाभ होता है। इसलिए वृश्चिक राशि के जातको को लाइफ में तरक्की प्राप्त करने के लिए कॉमर्स, साइंस की फील्ड में शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि के व्यक्ति का व्यापार

व्यापार : वृश्चिक राशि के जातको को लोहे गलाने की फैक्ट्री, आभूषण बेचना, बिजली के सामान, मेडिकल स्टोर, रत्न बेचना, वेहिकल बेचना, जनरल स्टोर, कपडे का कार्य, पुस्तक का कार्य, अनाज का कार्य। ये व्यापार वृश्चिक राशि के जातको के लिए बनते है इनमे से कोई भी बिज़नेस करने पर उनको तरक्की प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि के व्यक्ति का शादी

शादी : वृश्चिक राशि के जातको के लाइफ पार्टनर बहुत सुन्दर होते है उनको सुन्दर जीवन साथी प्राप्त होता है। इनके लाइफ पार्टनर को फैशन और सुख साधन की वस्तुओ पर धन खर्च करना पसंद होगा। इनके लाइफ पार्टनर फैशनेबल होते है। वृश्चिक राशि वालो के लाइफ पार्टनर रोमेंटिक नेचर के होते है। उनको ट्रेवल करना भी पसंद होता है। वृश्चिक राशि के जातक स्वयं थोड़े गुस्से वाले स्वभाव के होते है इसलिए इनके अपने लाइफ पार्टनर के साथ कभी कभी मतभेद भी होते है। इसलिए अच्छी मैरिड लाइफ के लिए वृश्चिक राशि वालो को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। वृश्चिक राशि के जातक स्वयं तेज बुद्धि के होते है इसलिए इनको बुद्धिमान लाइफ पार्टनर की इच्छा अधिक होते है ये लोग अपने लिए इंटेलिजेंट लाइफ पार्टनर चाहते है।

वृश्चिक राशि के व्यक्ति का लकी रंग

लकी रंग : वृश्चिक राशि के जातको के लिए लाल और सफेद रंग लकी होते है इसलिए इनको अपनी लाइफ में लाल और सफेद रंग का प्रयोग अधिक करना चाहिए विशेषकर इनको सफेद और लाल रंग के वस्त्र अधिक पहने चाहिए। इससे इनको बहुत लाभ होगा। इससे इनके भाग्य में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि के व्यक्ति का इष्ट देव

इष्ट देव : वृश्चिक राशि के इष्ट देव भगवान विष्णु होते है इसलिए इनको प्रतिदिन विष्णु भगवान की पूजा करनी चाहिए। विष्णु भगवान की पूजा करने से वृश्चिक राशि के जातको को बहुत लाभ प्राप्त होगा। विष्णु भगवान की पूजा करने से वृश्चिक राशि के जातको को तुरंत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। उनको पूजा का फल जल्दी मिलेगा। इसलिए वृश्चिक राशि के जातको के लिए प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत लाभदायक रहेगा।

उपाय : वृश्चिक राशि वालो को प्रतिदिन सुबह मंगल के मंत्र का जाप करना चाहिए ॐ क्रां क्रीं क्रों सः भौमाय नमः। वृश्चिक राशि वालो के लिए मूंगा रत्न धारण करना बेहद लाभदायक रहता है इसलिए वृश्चिक राशि वालो को मूंगा रत्न धारण करना चाहिए। प्रतिदिन सुबह सूर्य आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे। प्रतिदिन शाम को शनि के मंत्र की एक माला का जाप करे ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनेश्चराय नमः। प्रतिदिन सुबह पक्षियों को सतनाज खिलाए। प्रतिदिन शाम को चन्द्रमा के मंत्र की एक माला का जाप करे ॐ सोम सोमाय नमः। ये सभी उपाय वृश्चिक राशि वालो को चाहिए।

अपनी रिपोर्ट देखें

    अन्य राशियाँ

    कुम्भ राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    मीन राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    सिंह राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    मकर राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    तुला राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    कन्या राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    वृष राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    मेष राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    धनु राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    वृश्चिक राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    कर्क राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    मिथुन राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव

    ओपल रत्न किसे धारण करने चाहिए , इसके फायदें और धारण करने की विधि

    नीलम रत्न किसे धारण करने चाहिए , इसके फायदें और धारण करने की विधि

    माणिक रत्न किसे धारण करना चाहिए , इसके फायदे और धारण करने की विधि

    गोमेद रत्न पहने के फायदे और धारण करने की विधि

    लहसुनिया रत्न पहने के फायदे और धारण करने की विधि

    Leave a Reply

    Your email address will not be published.