मूंगा रत्न किसे धारण करना चाहिए , इसके फायदे और धारण करने की विधि

मूंगा रत्न मंगल ग्रह का रत्न होता है। जिन लोगो की कुंडली में मंगल ग्रह योग कारक होते है उन व्यक्तियों को मूंगा रत्न धारण करना चाहिए। मेष, वृश्चिक, धनु, मीन, सिंह और कर्क लग्न की कुंडली में मंगल ग्रह योग कारक होते है इसलिए इन लग्न वालो को मूंगा रत्न धारण करना चाहिए। मूंगा रत्न लाल रंग का रत्न होता है इसे धारण करने से मंगल ग्रह मजबूत होता है। आइये जानते है किस लग्न या राशि वालो को मूंगा रत्न धारण करना चाहिए और मूंगा रत्न धारण करने के फायदे और इसे धारण करने की विधि।

मूंगा रत्न से मेष लग्न वालो को फायदे

मेष लग्न की कुंडली में मंगल ग्रह लग्न के मालिक होते है और आठवे स्थान के मालिक होते है। लग्न से स्वास्थ्य और मान सम्मान का विचार किया जाता है और आठवा स्थान गुप्त विद्या, आयु, गुप्त रोग और अचानक धन प्राप्ति का होता है। मेष लग्न में मूंगा रत्न धारण करने से रत्न धारण करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मान सम्मान में वृद्धि होती है। मूंगा रत्न धारण करने से आयु अच्छी होगी। अचानक धन प्राप्त होगा। गुप्त विद्या में रूचि बढ़ेगी। गुप्त रोगो से बचाव होगा।

मूंगा रत्न से वृश्चिक लग्न वालो को फायदे

वृश्चिक लग्न में मंगल ग्रह लग्न के मालिक होते है और छठे स्थान के मालिक होते है। लग्न से स्वास्थ्य का विचार किया जाता है और छठा स्थान रोग, कर्ज और शत्रुओ का होता है इसलिए वृश्चिक लग्न में मूंगा रत्न धारण करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मान सम्मान में वृद्धि होती है और कर्ज से मुक्ति प्राप्त होती है शत्रुओ से मुक्ति प्राप्त होती है। रोग समाप्त होते है।

मूंगा रत्न से धनु लग्न वालो को फायदे

धनु लग्न की कुंडली में मंगल ग्रह पांचवे स्थान और बारवे स्थान के मालिक होते है। पांचवा स्थान पढ़ाई, संतान, मित्र, पेट, प्लानिंग और लव अफेयर का होता है और बारवा स्थान विदेश यात्रा, खर्च, नींद का होता है। मूंगा रत्न धारण करने से पेट से सम्बंधित समस्या से बचाव होता है। लव अफेयर में सफलता प्राप्त होती है। अच्छे मित्र बनते है। हायर एजुकेशन प्राप्त होती है। संतान सुख प्राप्त होता है। प्लानिंग सफल होती है। विदेश यात्रा के योग बनते है। खर्च पर नियंत्रण होता है व्यर्थ के खर्चे नहीं होते है। नींद से जुडी समस्या समाप्त होती है।

मूंगा रत्न से मीन लग्न वालो को फायदे

मीन लग्न में मंगल ग्रह दूसरे स्थान और नोवे स्थान के मालिक होते है दूसरा स्थान परिवार, धन संचय, बैंक बैलेंस, आंख, वाणी, गले का होता है और नोवा स्थान भाग्य, धर्म, लम्बी दूरी की यात्रा का होता है। मूंगा रत्न धारण करने से धन आता है और धन संचय होता है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है। आँखों से जुडी समस्या समाप्त होती है। गले से जुडी समस्या समाप्त होती है। वाणी दोष समाप्त होता है वाणी अच्छी होती है। भाग्य उदय होता है मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त होता है। लाइफ में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होते है। लम्बी दूरी की यात्रा में लाभ होता है और धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है।

मूंगा रत्न से सिंह लग्न वालो को फायदे

सिंह लग्न की कुंडली में मंगल चौथे स्थान और नोवे स्थान के मालिक होते है चौथा स्थान प्रॉपर्टी, वेहिकल, और सुख साधन का होता है और नोवा स्थान भाग्य, धर्म, लम्बी दूरी की यात्रा का होता है। प्रॉपर्टी का सुख प्राप्त होता है। वेहिकल सुख में वृद्धि होती है। सभी सुख साधन प्राप्त होते है। मन भी शांत रहता है। भाग्य उदय होता है मेहनत के अनुसार भाग्य का साथ प्राप्त होता है। लाइफ में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होते है। लम्बी दूरी की यात्रा में लाभ होता है और धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है।

मूंगा रत्न से कर्क लग्न वालो को फायदे

कर्क लग्न की कुंडली में मंगल पांचवे स्थान और दसवे स्थान के मालिक होते है। पांचवा स्थान पढ़ाई, संतान, मित्र, पेट, प्लानिंग और लव अफेयर का होता है और दसवा स्थान करियर और पिता का होता है। मूंगा रत्न धारण करने से पेट से सम्बंधित समस्या से बचाव होता है। लव अफेयर में सफलता प्राप्त होती है। अच्छे मित्र बनते है। हायर एजुकेशन प्राप्त होती है। संतान सुख प्राप्त होता है। प्लानिंग सफल होती है। करियर और व्यापार में तरक्की प्राप्त होती है पिता के सुख में वृद्धि होती है पिता से सम्बन्ध अच्छे रहते है।

मूंगा रत्न के अन्य लाभ

  • मूंगा रत्न धारण करने से हड्डियों से जुडी समस्या समाप्त होती है। पाइल्स, भगंदर जैसी समस्या समाप्त होती है।
  • मूंगा रत्न धारण करने से रक्त से सम्बंधित समस्या समाप्त होती है।
  • मूंगा रत्न धारण करने से शत्रुओ से मुक्ति प्राप्त होती है।
  • मूंगा रत्न धारण करने से कोर्ट केस में जीतने के योग बनते है।
  • मूंगा रत्न धारण करने से कॉन्फिडेंस में वृद्धि होती है।
  •  मूंगा रत्न धारण करने से नेतृत्व क्षमता का विकास करता है

अपनी रिपोर्ट देखें

    अन्य राशियाँ

    कुम्भ राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    मीन राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    सिंह राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    मकर राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    तुला राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    कन्या राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    वृष राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    मेष राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    धनु राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    वृश्चिक राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    कर्क राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव, और उपाय

    मिथुन राशि के व्यक्ति का स्वभाव, शादी, शिक्षा, व्यापार, लकी रंग, इष्ट देव

    ओपल रत्न किसे धारण करने चाहिए , इसके फायदें और धारण करने की विधि

    नीलम रत्न किसे धारण करने चाहिए , इसके फायदें और धारण करने की विधि

    माणिक रत्न किसे धारण करना चाहिए , इसके फायदे और धारण करने की विधि

    गोमेद रत्न पहने के फायदे और धारण करने की विधि

    लहसुनिया रत्न पहने के फायदे और धारण करने की विधि

    Leave a Reply

    Your email address will not be published.