सूर्य कुमार यादव की जीवनी (Suryakumar Yadav Biography in Hindi, Birth, Height, Age, Relationship/ Marriage, Family, Cricket Carrier, Awards)

Suryakumar Yadav Biography in hindi- जब से भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई है तब से कई खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का काफी अच्छा मौका मिला। आईपीएल के जरिए कई खिलाड़ियों ने टैलेंट दिखाया और इंडिया क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई।

इनमें एक नाम सूर्य कुमार यादव का भी शामिल है, सूर्य कुमार यादव जिन्हें स्काई नाम से भी जाना जाता है, आज भारतीय टीम के जाने-माने बल्लेबाज है। सूर्या ने साल 2012 में मुंबई इंडियन टीम की तरफ से आईपीएल में डेब्यू किया था और आज यह इंडिया टीम का अहम् हिस्सा है।

सूर्य कुमार यादव ने पिछले कुछ समय में जो लोकप्रियता हासिल की है वो वाकई काबिले तारीफ है, दाहिने हाथ के अकर्मक बल्लेबाज सूर्य जिस तरह से 360-degree शॉर्ट्स खेलते हैं उन्हें देख अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं।

तो चलिए दोस्तों आज हम आपको सूर्य कुमार यादव से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताते हैं जिनसे आप शायद अभी तक अनजान होंगे। आज हम आपको Surya kumar Yadav Biography in hindi के इस आर्टिकल में Suryakumar Yadav Age, Height, Family, Relationship/Marriage, Cricket Carrier और Awards के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आपको इन सब के बारे में जानना है तो हमारा यह आर्टिकल आखिरी तक पढ़ना होगा।

एक नजर डालें: (Surya kumar Yadav Biography in Hindi)

असली नाम

उपनाम

सूर्य कुमार यादव

स्काई

जन्मतिथि 14 सितंबर सन् 1990

(2023 के हिसाब से लगभग 33 वर्ष)

जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत।
धर्म हिंदू
आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस (MI)
पिता का नाम अशोक कुमार यादव
माता का नाम स्वप्ना यादव
उत्तम शिक्षा 12वीं पास।
पेशा क्रिकेट
नेटवर्थ 48-50 करोड़ लगभग।

कौन है सूर्य कुमार यादव

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव वर्तमान समय में टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं। साल 2010 से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले सूर्य कुमार इंडिया टीम के लिए T20 और वनडे मैच खेलते हैं। सूर्या इंडिया टीम के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो 300 डिग्री शॉट्स लगाते हैं।

सूर्य कुमार आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं, हर बार की तरह इस बार भी सूर्य कुमार ने आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन किया और 16 इनिंग में 605 रन बनाकर आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठें नंबर पर रहे, इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक भी जमाए।

सूर्य कुमार यादव का जन्म आयु, शिक्षा व परिवार

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर सन 1990 को मुंबई के महाराष्ट्र में हुआ था, इनके पिता का नाम अशोक कुमार यादव है वह पेसे से एक इंजीनियर रह चुके हैं, हालांकि वह अब रिटायर हो चुके हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

सूर्य कुमार यादव की माता का नाम स्वप्ना देवी है और वह एक हाउसवाइफ है। सूर्या अपने माता-पिता की इकलौती औलाद है, इस वजह से इन्हें अपनी फैमिली का हर एक कार्य में पूरा सपोर्ट मिला है। इन्होंने अपनी पढ़ाई कर्नाटक के एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से प्राप्त की है।

बता दे सूर्य कुमार यादव ने सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई की है, क्योंकि इनका ध्यान पढ़ाई से ज्यादा सपोर्ट में रहा है। दरअसल सूर्य कुमार को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी, वहीं यह अपने माता-पिता की इकलौती औलाद थे, इस वजह से उन्होंने भी इनके कैरियर को ध्यान में रखते हुए अपना पूरा ध्यान सपोर्ट में लगाने को कहा। परिवार का सपोर्ट और सूर्य की मेहनत रंग लाई और आज इनके बिना भारतीय टीम अधूरी है।

Surya kumar Yadav Relationship/ Marriage

खबरों के मुताबिक सूर्य कुमार यादव सिर्फ एक ही लड़की के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं और वो कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ही है। आपको बता दें कि देवीशा शेट्टी एक डांसर ट्रेनर है। साल 2012 में मुंबई के R.A. Poddar College of Commerce and Economics में पहली बार सूर्य और देविशा की मुलाकात हुई।

इस दौरान देविशा ने एक डांस परफॉर्म किया था, देविशा के डांस ने सूर्य को काफी प्रभावित किया और वह पहली ही बार में उनके डांस के दीवाने हो गये। वहीं देविशा भी सूर्य कुमार की बल्लेबाजी की दीवानी थी, बस यही से दोनों में दोस्ती हुई और कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार 7 जुलाई 2016 को इन्होंने शादी कर ली। बता दे इनकी शादी को करीब 7 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक ये एक भी बेटा या बेटी के पेरेंट्स नहीं बने हैं।

Surya kumar Yadav Cricket Carrier

सूर्य कुमार कुमार का क्रिकेट की तरफ रुझान देखते हुए उनके चाचा विनोद कुमार यादव ने उन्हें क्रिकेट की ट्रेनिंग देना शुरू किया। सूर्य के चाचा ही उनके पहले कोच रहे, उन्होंने सूर्य को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई। इसके बाद सूर्य को ELF वेंगसरकर अकैडमी द्वारा आयोजित किए गए क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंबई की तरफ से खेलने का मौका मिला।

बता दे सूर्यकुमार यादव के क्रिकेट करियर की शुरुआत 2010 से हुई, जिसमें उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 73 रनों बनाए थे, इस मैच में मुंबई की तरफ से अर्ध शतक लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज थे। इसके बाद सूर्य ने अपना पहला लिस्ट-ए 2010 में ही विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से खेला,

उस वक्त उन्होंने 37 गेंदों में 41 रन बनाए थे और वह उस समय का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। इसके बाद इन्होंने अंडर-22 में खेलते हुए 1000 रन बनाए और एमए चिदंबरम ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

इसके बाद साल 2011-12 में इन्होंने रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए उड़ीसा के खिलाफ दोहरा शतक लगाते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। बता दे रणजी ट्रॉफी में उस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सूर्य कुमार यादव एकमात्र खिलाड़ी थे, उन्होंने मुंबई की तरफ से खेलते हुए पूरे सेशन में 754 रन बनाए थे।

इसके बाद साल 2012 में इनके आईपीएल करियर की शुरुआत हुई, इन्हें पहली बार मुंबई इंडियंस ने खरीदा, हालांकि उस वक्त इन्हें एक बार भी खेलने का मौका नहीं मिल पाया, क्योंकि उस समय टीम में कीरोन पोलार्ड, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ी थे।

इसके बाद साल 2013 में भी यह मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे, लेकिन उस वक्त भी इन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल पाया। हालांकि 2014 के आईपीएल ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने उन्हें खरीद लिया इसके बाद इन्होंने 2015 की एक मैच में 98 रनों की अविश्वसनीय पारी खेलते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई, यही से इन्हे प्रसिद्धि मिलना शुरू हो गई।

सूर्य साल 2014-18 तक केकेआर की टीम का हिस्सा रहे, टीम में उसका शानदार प्रदर्शन देखते हुए मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ रुपए की भारी-भरकम रकम देते हुए फिर से उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। यहीं से सूर्य चमकने लगा और आईपीएल 2018 में इन्होंने 14 मैच खेले और इस दौरान पूरे सीजन में इन्होंने 512 रन बनाए।

इतना ही नहीं बल्कि अगले साल यानी 2019 में इन्होंने फिर से पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 424 रन बनाए थे। इसके बाद से यह लगातार टीम में अपना अहम योगदान देते हुए आ रहे हैं। आईपीएल 2023 में सूर्य कुमार यादव को 8 करोड़ रुपए की रकम में मुंबई ने खरीदा था, इस सीजन में इन्होंने 16 मैचों में 605 रन बनाए, बता दे यह आईपीएल इस साल का छठा सबसे बड़ा स्कोर है।

बता दें सूर्य कुमार यादव को दो बार देवधर की 2019 व 20 ट्रॉफी के लिए इंडिया-सी टीम में शामिल किया गया था। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि सूर्य कुमार यादव के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2021 में हुई। इन्हें इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गयी पांच मैचों की T20 सीरीज में खेलने का मौका मिला, इस दौरान उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया, इसके बाद से ये 360 डिग्री के नाम से भी जाने जाने लगे।

बता दे सूर्यकुमार यादव T20 वर्ल्ड कप 2022 में 1000 रन पूरे करने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, बता दे इससे पहले यह कारनामा साल 2021 में पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान कर चुके हैं।

वही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा हाल ही में जारी की गई रैंकिंग लिस्ट में ये सूर्य रिजवान को पीछे छोड़ते हुए प्रथम नंबर पर आ गए हैं, इससे पहले रिजवान पहले नंबर पर थे, आईसीसी की नई रैंकिंग लिस्ट के अनुसार इनके 863 अंक हो गए हैं, जबकि मोहम्मद रिजवान के 842 अंक रह गए हैं।

  Test ODI T20 IPL
Match 1 23 28 139
Runs 8 433 1675 3249
Average 8 24.6 46.53 31.35
100s 0 0 3 1
50s 0 2 13 21
High Score 8 64 117 103

 

सूर्य कुमार यादव की शारीरिक स्थिति

क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव की शारीरिक स्थिति कुछ इस प्रकार है।

लंबाई 5 फिट 11 इंच
वजन 75 किलोग्राम लगभग
बालों का रंग काला
आंखों का रंग काला
त्वचा का रंग सावला

Suryakumar Yadav Awards

तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। पिछले साल यानी 2022 में इन्हें आईसीसी T20 क्रिकेट ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वही आईपीएल 2023 में खेलने के दौरान भी इन्हें कई उपलब्धियों से नवाजा गया।

बता दे सूर्य कुमार यादव ने आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस मैच में इन्हें ड्रीम 11 गेमचेंजर ऑफ द मैच, मोस्ट वैल्यूएबल एसेट ऑफ द मैच, इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अंतिम शब्द

दोस्तों आज आपने Suryakumar Yadav Biography in hindi के इस लेख में सूर्य कुमार से जुड़ी हर एक जानकारी को विस्तारपूर्वक हासिल किया है। यहां आपको सूर्य कुमार यादव के क्रिकेट करियर से लेकर उनकी फैमिली और अवार्ड्स तक जानने का मौका मिला।

हम उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और आप इसे अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करेंगे। आपसे मिलते हैं जल्दी ऐसी ही एक और जानकारी के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published.