कमजोर बृहस्पति के लक्षण और बृहस्पति को मजबूत करने उपाय

ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह का बहुत महत्व है बृहस्पति ग्रह बड़े भाई, पुत्र संतान, शिक्षा, महिलाओ के लिए पति, पेट, पाचन क्रिया, वजन, धन के कारक होते है। अगर कुंडली में बृहस्पति ग्रह पीड़ित होता है तो जीवन में अनेक प्रकार की समस्याए उत्पन्न होती है। कुंडली में बृहस्पति के पीड़ित होने के कारण लाइफ में बड़े भाई के सुख में कमी रहती है जीवन में धन की समस्या आती है बृहस्पति के पीड़ित होने पर महिलाओ की मैरिड लाइफ में समस्या रहती है पेट और पाचन क्रिया खराब रहती है। इस ब्लॉग में चर्चा करेंगे की बृहस्पति के कमजोर होने के क्या क्या लक्षण होते है।

कमजोर बृहस्पति के लक्षण

● अगर कुंडली में बृहस्पति ग्रह पीड़ित होता है तो ऐसे व्यक्ति को धन की समस्या रहती है धन प्राप्ति में रूकावट आती है धन संचय में कमी रहती है परिवार में धन की तंगी बनी रहती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहती है।

● अगर कुंडली में बृहस्पति ग्रह पीड़ित होता है तो लड़कियों की शादी में देरी होती है अच्छे रिश्ते प्राप्त होने में रूकावट आती है और शादी होने के बाद मैरिड लाइफ भी अच्छी नहीं रहती है। मैरिड लाइफ में समस्या रहती है।

● अगर कुंडली में बृहस्पति ग्रह पीड़ित होता है तो वजन से जुडी समस्या रहती है व्यक्ति का वजन उसकी हाइट के अनुसार अच्छा नहीं होता है ऐसा व्यक्ति या तो ओवर वेट होता है या ऐसा व्यक्ति अंडर वेट हो सकता है। ऐसे व्यक्ति को वजन से जुडी समस्या रहती है।

● अगर कुंडली में बृहस्पति ग्रह पीड़ित होता है तो उच्च शिक्षा में भी रूकावट आती है। व्यक्ति की पढ़ाई में बाधा आती है। हायर एजुकेशन पूरी होने में रूकावट रहती है। इसलिए पढ़ाई के लिए भी कमजोर बृहस्पति अच्छा नहीं होता है।

● अगर कुंडली में बृहस्पति ग्रह पीड़ित होता है तो व्यक्ति को पेट और पाचन क्रिया में भी समस्या रहती है। व्यक्ति को पेट की समस्या रहती है और उसकी पाचन क्रिया अच्छी नहीं होती है।

● अगर कुंडली में बृहस्पति ग्रह पीड़ित होता है तो संतान सुख प्राप्त होने में देरी और रूकावट की स्थिति बनी रहती है। विशेषकर पुत्र संतान सुख में कमी रहती है। पुत्र संतान होने में समस्या रहती है। पुत्र सुख में कमी रहती है।

● अगर कुंडली में बृहस्पति ग्रह पीड़ित होता है तो व्यक्ति को बड़ी आयु होने पर शुगर की समस्या होने की सम्भावना रहती है। इसलिए जिसकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह पीड़ित होता है उसको ज्यादा मीठा नहीं खाना चाहिए।

● अगर कुंडली में बृहस्पति ग्रह पीड़ित होता है तो व्यक्ति को बड़े भाई से सपोर्ट प्राप्त नहीं होता है। बड़े भाई के सुख में कमी रहती है अगर ऐसे व्यक्ति का बड़ा भाई होता भी तो उससे उसे कोई सपोर्ट प्राप्त नहीं होता है बड़े भाई के सुख में कमी रहती है।

बृहस्पति को मजबूत करने उपाय | brihaspati ko majboot karne ke upay

● बृहस्पति को मजबूत करने के लिए किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से कुंडली दिखाकर बृहस्पति का रत्न पुखराज धारण करना चाहिए। इससे बहस्पति अपने शुभ फल प्रदान करता है और बृहस्पति के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है।

● बृहस्पति को मजबूत करने के लिए पांच मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते है। रुद्राक्ष धारण करने से भी बृहस्पति को बल प्राप्त होता है और कमजोर बृहस्पति के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है।

● बृहस्पति को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सुबह बृहस्पति के मंत्र की एक माला का जाप जरूर करे ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः। इस मंत्र के प्रभाव से बृहस्पति मजबूत होता है और बृहस्पति के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाते है।

● बृहस्पति को मजबूत करने के लिए अपने पूजा स्थल में बृहस्पति यन्त्र भी स्थापित करना चाहिए। बृहस्पति यंत्र से भी बृहस्पति मजबूत होता है और बृहस्पति के शुभ फल प्राप्त होते है।

● बृहस्पति को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वीरवार के बेसन का हलवा खाना चाहिए और वीरवार के दिन विष्णु भगवान के मंदिर में बेसन के लड्डू दान करे। इससे बृहस्पति मजबूत होता है।

● बृहस्पति को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वीरवार को विष्णु भगवान का व्रत करे और वीरवार के दिन गाय को आटे की लोई पर हल्दी लगाकर और चने की दाल रखकर खिलाए।

● बृहस्पति को मजबूत करने के लिए वीरवार के दिन पिले रंग के कपड़े भी पहन सकते है इससे भी बृहस्पति के दुष्प्रभाव समाप्त होते है और बृहस्पति के शुभ फल प्राप्त होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.