सपने में देवी माँ दिखाई देने का क्या अर्थ होता है !

सपने में देवी माँ दिखाई देने का क्या अर्थ होता है! ये सपना शुभ है या अशुभ ? 

सोते समय ज्यादातर लोग सपने देखते हैं, कई बार सपना अच्छे होते हैं तो कई बार कोई सपनों में अजीब गरीब चीजें भी दिखाई देते हैं, वहीं कई बार लोग अपने सपने में देवी देवताओं को भी देखते हैं। स्वप्न शास्त्र बताता है कि सोते समय आने वाले सपने हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। 

यदि किसी को सपने में देवी मां दिखाई देती है तो इसका भी हमारे भविष्य पर प्रभाव पड़ता है, इसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों मतलब हो सकते हैं। आईए आज जानते हैं कि सपने में देवी के माँ दिखाई देने का क्या अर्थ होता है? 

सपने में मां दुर्गा को देखना- यदि आप सपने में दुर्गा मां को देखते हैं तो इसके शुभ और अशुभ दोनों मतलब हो सकते हैं। यदि आप दुर्गा मां को लाल वस्त्र पहने मुस्कुराते हुए देखते हैं तो यह सपना शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह सपना हमारे भविष्य में आने वाले सकारात्मक बदलावों का संकेत देता है, 

इसका मतलब आप जो कार्य कर रहे हैं उसमें जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। वहीं यदि आपको दुर्गा मां सफेद या काले वस्त्र पहने दिखाई दे तो इसका संकेत शुभ नहीं माना जाता है, माना जाता है कि आप पर जल्दी कोई आपत्ति आ सकती है। 

सपने में मां लक्ष्मी को देखना- यदि आप सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन करते हैं तो यह सपना बेहद ही शुभ माना जाता है, ऐसे में आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, वही अगर आप कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें मुनाफा हो सकता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में मां लक्ष्मी को देखने का मतलब है कि आपके जीवन में चल रहे सभी कष्टों का निवारण होने वाला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.