सपना चौधरी जीवन परिचय हिंदी में

हमारे यहां आमिर खान की फिल्म दंगल का एक डायलॉग बेहद मशहूर है कि “मारी छोरियां छोरों से कम है के “और इस डायलॉग का एक सबसे प्रसिद्ध उदाहरण एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रख कर भी अपनी मेहनत और कौशल के दम पर आज सभी की चहेती सपना चौधरी। सपना चौधरी एक ऐसी शख्सियत है जिसकी पहचान उसकी कला और बहुत प्यारी मुस्कुराहट है। उनका व्यक्तित्व उनके साफ दिल की परछाई है।

सपना चौधरी जीवन परिचय 

             नाम            सपना चौधरी
माता का नाम             नीलम चौधरी

 

 

        वैवाहिक स्थिति               विवाहित
         पति का नाम                वीर साहू
 जन्म तिथि 25 सितंबर 1990                      

 

 

         व्यवसाय       गायिका,डांसर
            कद         5 फुट 4 इंच
           वजन          55 किलो
       आंखों का रंग           गहरा भूरा
बालों का रंग             काला

 

 

       मनपसंद गायक            जस्सी गिल
       मनपसंद गायिका          नेहा कक्कड़                            
      मनपसंद अभिनेता         दिलजीत दोसांझ
      मनपसंद अभिनेत्री      दीपिका पादुकोण
     राशि                         तुला
 धर्म             हिंदू
          राष्ट्रीयता          भारतीय
         मशहूर गाना         गजबन पानी

सपना चौधरी परिवार व बचपन

हरियाणा के रोहतक में 25 सितंबर 1990 में सपना चौधरी का जन्म हुआ। वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखती है। सपना के पिता का नाम भूपेंद्र अत्री तथा माता का नाम नीलम चौधरी है। सपना चौधरी के पिता भूपेंद्र अत्री रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। सपना चौधरी के माता-पिता की लव मैरिज हुई थी। सपना चौधरी के दो भाई बहन जिसमें सपना से बड़ी उनकी बहन और सपना चौधरी से छोटे उनके एक भाई है। सपना चौधरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रोहतक के एक विद्यालय से ली है। केवल 12 वर्ष की उम्र में ही सपना चौधरी के सिर से उनके पिता का साया उठ जाता है। उनकी मृत्यु हो जाती है। घर में सबसे बड़ी बहन होने के कारण उनकी मां,भाई- बहन की जिम्मेदारी उन पर आ जाती है सपना को शुरू से ही नृत्य तथा गायकी का शौक था अपने परिवार के पालन पोषण के लिए उन्होंने अपने शौक को अपना कैरियर बना लिया और इससे वह अपने परिवार का पालन पोषण करने लगी।

सपना चौधरी कैरियर

उन्होंने अपना पहला गाना मोर म्यूजिक के साथ “सॉलिड बॉडी “गाया यह गाना बहुत हिट रहा। लोगों ने इस गाने पर उनकी प्रशंसा की, पहले गाने से ही सपना चौधरी एक जाना माना नाम बनकर उभरी। उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कई गाने गाए। और बहुत से गाने हिट हुए। जैसे: -तेरी आंखों का काजल -घुंघट -चटक मटक -गजबण पानी ले चाली गाने के साथ वह लाइव शो कर मंच पर अपने और दूसरे हरियाणवी गानों पर नृत्य भी करती है। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं। अपनी इसी शोहरत के कारण उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। जैसे: -वीरे दी वेडिंग -नानू की जानु -दोस्ती के साइड इफेक्ट और -एक तू एक में! इसी के साथ उन्हें 1 अक्टूबर से प्रसारित टीवी शो बिग बॉस में “कॉमरन प्रतिभागी” के तौर पर उन्हें बुलाया गया।

सपना चौधरी से जुड़े विवाद

वैसे तो सपना चौधरी का व्यक्तित्व शांत प्रवृत्ति का है परंतु विवादों के साथ उनका पुराना नाता रहा है। ऐसा ही एक विवाद 2016 में भी देखने को मिला। जिसमें सपना चौधरी ने एक कार्यक्रम में एक रागनी गाई थी। जिसमें उन्होंने दलित समुदाय के लिए “जातिसूचक शब्दों” का उपयोग किया था। तब इस पर दलित समुदाय के लोग बहुत ही बिगड़ गए थे।बहुजन आजाद मोर्चा के नेता सतपाल तंवर ने आईपीसी की धारा 34 के तहत सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। सपना चौधरी ने इतना मामला बढ़ता देख माफी भी मांगी। परंतु उसका कोई फायदा नहीं हुआ। लोग सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना करने लगे। इन सब का सपना चौधरी की मानसिकता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा और उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की, परंतु उनके शुभचिंतकों की दुआ से वह बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.