पितृ पक्ष क्यों मनाया जाता है और जाने पितृ पक्ष का महत्व

पितृ पक्ष का महत्व

हिंदू धर्म में किसी की मृत्यु के बाद उस व्यक्ति का श्राद्ध किया जाता है जो की बहुत जरूरी होता है। इसलिए पितृ पक्ष का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और इस दौरान 15 दिनों तक लोग अपने पितरों तक का श्राद्ध करते हैं। मान्यता है यदि विधि विधान से पितरों का श्राद न किया जाए तो उनको मुक्ति प्राप्त नहीं होती है। श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। यदि पितरों का श्राद्ध न किया जाए तो वह नाराज हो जाते हैं.

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष व श्राद्ध की प्रथा प्राचीन समय से चली आ रही है और इसका विशेष महत्व है। कहा जाता है कि यदि पितर नाराज हो जाए तो व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने व उनका आशीर्वाद पाने के लिए पितृ पक्ष उनका श्राद और तर्पण अवश्य करना चाहिए। इस दौरान दान करने से भी पुण्य मिलता है।

पितर पक्ष में क्या क्या नहीं करना चाहिए

  • पितृ पक्ष में मांस, मदिरा, अंडा, शराब बीड़ी, सिगरेट आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • पितृ पक्ष के दौरान चना या फिर चने से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • पितृ पक्ष में पितरों को भी श्राद्ध में चने की दाल, चने और चने से बना सत्तू आदि का उपयोग अशुभ माना जाता है।

पितृ दोष के लक्षण

  •  परिवार में अचानक दुर्घटना होना।
  • बीमारी होना और लंबे समय तक चलना।
  • परिवार में विकलांग या अनचाहे बच्चे का जन्म होना।
  • बच्चों का बिगड़ जाना।
  • गर्भ धारण न होना। संतान प्राप्ति में रूकावट आना।
  • परिवार के किसी सदस्य का विवाह न होना।
  • परिवार के सदस्यों में बुरी आदतों की लत लग जाना।
  • परिवार में हर समय किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होना।
  • परिवार में वंश वृद्धि न होना।

पितरों को खुश करने के लिए क्या करें

  •  पितृ पक्ष में पूर्वजों के निमित्त विधि विधान से तर्पण और श्राद्ध करें।
  • पितृ पक्ष शांति के लिए रोजाना दोपहर के समय पीपल के पेड़ की पूजा करें।
  •  पितृ पक्ष में रोजाना घर में शाम के समय दक्षिण दिशा में तेल का दीपक लगाएं।
  • किसी जरुरतमंद को भोजन खिलाए और गरीब कन्या के विवाह में मदद करने से पितर खुश होते है।

पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथियां

पितृ पक्ष 2023 श्राद्ध प्रारंभ तिथि : शुक्रवार, 29 सितंबर 2023
पितृ पक्ष 2023 श्राद्ध समाप्ति तिथि: शनिवार, 14 अक्टूबर 2023

पूर्णिमा श्राद्ध पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
सितम्बर 29, 2023, शुक्रवार
भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा

प्रतिपदा श्राद्ध पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
सितम्बर 29, 2023, शुक्रवार
आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा

द्वितीया श्राद्ध पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
सितम्बर 30, 2023, शनिवार
आश्विन, कृष्ण द्वितीया

तृतीया श्राद्ध पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
अक्टूबर 1, 2023, रविवार
आश्विन, कृष्ण तृतीया

चतुर्थी श्राद्ध पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
अक्टूबर 2, 2023, सोमवार
आश्विन, कृष्ण चतुर्थी

महा भरणी पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
अक्टूबर 2, 2023, सोमवार
आश्विन, भरणी नक्षत्र

पञ्चमी श्राद्ध पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
अक्टूबर 3, 2023, मंगलवार
आश्विन, कृष्ण पञ्चमी

षष्ठी श्राद्ध पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
अक्टूबर 4, 2023, बुधवार
आश्विन, कृष्ण षष्ठी

सप्तमी श्राद्ध पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
अक्टूबर 5, 2023, बृहस्पतिवार
आश्विन, कृष्ण सप्तमी

अष्टमी श्राद्ध पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
अक्टूबर 6, 2023, शुक्रवार
आश्विन, कृष्ण अष्टमी

नवमी श्राद्ध पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
अक्टूबर 7, 2023, शनिवार
आश्विन, कृष्ण नवमी

दशमी श्राद्ध पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
अक्टूबर 8, 2023, रविवार
आश्विन, कृष्ण दशमी

एकादशी श्राद्ध पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
अक्टूबर 9, 2023, सोमवार
आश्विन, कृष्ण एकादशी

मघा श्राद्ध पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
अक्टूबर 10, 2023, मंगलवार
आश्विन, मघा नक्षत्र

द्वादशी श्राद्ध पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
अक्टूबर 11, 2023, बुधवार
आश्विन, कृष्ण द्वादशी

त्रयोदशी श्राद्ध पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
अक्टूबर 12, 2023, बृहस्पतिवार
आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी

चतुर्दशी श्राद्ध पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
अक्टूबर 13, 2023, शुक्रवार
आश्विन, कृष्ण चतुर्दशी

सर्वपित्रू अमावस्या पितृ पक्ष 2023 में श्राद्ध की तिथि
अक्टूबर 14, 2023, शनिवार
आश्विन, कृष्ण अमावस्या

Leave a Reply

Your email address will not be published.