सपने में मोर पंख देखना कैसा होता है

 सपने में मोर पंख देखना कैसा होता है? क्या भविष्य के लिए अच्छा है ये सपना! 

 

हर कोई इंसान सपने देखता है और स्वप्न शास्त्र में माना जाता है कि सपने में दिखने वाली चीजें हमको भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करती हैं, कई बार लोग अपने सपने में मोर का पंख देखते हैं और शायद उनको इसका अर्थ मालूम नहीं होता है, अगर आपको भी सपने में मोर पंख दिखाई दिया है तो आज हम आपको इसका मतलब बताएंगे। 

 

सपने में मोर पंख देखना! 

 

स्वप्न शास्त्र में सपने में मोर पंख देखना बेहद शुभ बताया गया है इसका अर्थ है कि आपको अपनी कुंडली में मौजूद खराब ग्रहो के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलेगी और आपका भाग्य उदय होगा, वहीं अगर आप सपने में मोर पंख खरीदते हैं तो ऐसे में आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है, वहीं अगर आप कुंवारे  हैं तो आपके लिए शादी का रिश्ता भी आ सकता है। 

 

सपने में बहुत सारे मोर के पंख देखना! 

 

अगर कोई पुरुष अपने सपने में बहुत सारे मोर के पंख देखता है तो इसका अर्थ है कि उसके जीवन में सभी परेशानियां खत्म होने वाली हैं और भविष्य में सफलता भी मिलने वाली है, वहीं अगर किसी शादीशुदा महिला को यह सपना दिखाई देता है तो इसका मतलब उसके पार्टनर के साथ उसका रिश्ता मजबूत होने वाला है। 

 

सपने में मोर पंख मिलना! 

 

अगर आपको सपने में कभी कहीं जाते वक्त मोर पंख मिलता है तो यह सपना काफी शुभ होता है, इसका मतलब आपको जीवन में नई खुशियां मिलेंगी, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और साथ ही समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। इतना ही नहीं बल्कि आपको कहीं से धन का भी फायदा होगा और आपके व्यापार में भी वृद्धि होगी। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.